बिलासपुर में सांप संग स्क्रब टायफस का डंक

By: Sep 17th, 2019 12:20 am

अस्पताल में सर्पदंश के साथ स्क्रब के दो पॉजिटिव मामले आए सामने

बिलासपुर –सांप के डसने से दो लोग अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। इसके अलावा दो लोगों में स्क्रब टायफस पॉजिटव पाया गया है। जिला के दो अलग-अलग क्षेत्रों में पेश आई इस सर्पदंश की घटना में एक 30 वर्षीय महिला व 35 वर्षीय व्यक्ति है। बताया जा रहा है कि महिला खेतों में घास काटने गई थी। घास काटते समय अचानक महिला ने घास में छिपे सांप पर गलती से अपना हाथ लगा दिया। इतने में सांप ने व्यक्ति के हाथ पर अपने दांत गढ़ा दिए। सांप के काटते ही महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला की चीख सुन पास के खेत में काम कर रहे लोग उसके पास आ पहुंचे। सांप द्वारा काटे जाने के बारे में बताते ही लोग महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले आए। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। महिला के हाथ पर अभी भी सूजन बनी हुई है। चिकित्सों के अनुसार महिला को लगाातार निगरानी में रखा जा रहा है। महिला के स्वास्थ्य में अभी कुछ ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। अस्पताल के मेडिकल स्पेशलिस्ट डा. नरेश चौहान ने बताया कि महिला के अलावा एक व्यक्ति भी सांप के काटने से अस्पताल में उपचाराधीन है। व्यक्ति के पैर पर सांप ने काटा है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति शनिवार रात्रि करीब आठ बजे पैदल अपने घर जा रहा था। घुप अंधेरे के बीच अचानक उसका पैर सांप पर पड़ गया व सांप ने उसे डस लिया। व्यक्ति ने घर पहुंच पैर पर जख्म हुआ देखा व तुरंत इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल चला गया। यहां जांच के बाद व्यक्ति को आगामी उपचार के लिए भर्ती किया गया है। डा. नरेश चौहान ने बताया कि सांप के काटने के अलावा सोमवार को ओपीडी में दो लोगा स्क्रब टायफस के भी पॉजिटव पाए गए हैं। हालांकि इन्हें ओपीडी से ही उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि जिला में एक के बाद एक सांप के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। बिलासपुर में पेश आई इस घटना से पहले इसी माह आधा दर्जन से ज्यादा लोग सांप के डसने का शिकार हो चुके है। गनीमत यह है कि अब तक घटित सभी घटनाओं में सभी को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। इसके चलते अब तक किसी की मौत नहीं हुई है। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के एसएमओ डा. सतीश शर्मा ने बताया कि सर्पदशं के शिकार दोनों को उपचार दिया जा रहा है व दोनों की हालत अब पहले से काफी बेहतर है। डा. सतीश ने लोगों को घरों से बाहर निकलते समय एतिहायित बरते की अपील की है।

ऐसे करें बचाव

घरों के आसपास घास व झाडि़यां न उगने दें, खेतों में काम पर जाने व घास काटने से पहले डंडे से घास को हिला लें, शरीर को ढक व ऊंचे जूते पहनकर ही खेतों में जाए।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App