बैडमिंटन में रैल स्कूल ने चमकाया नाम

नादौन –राजकीय प्राथमिक पाठशाला चौडू में आयोजित प्राथमिक पाठशालाओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भुवनेश चंद की अध्यक्षता में हुआ। इस प्रतियोगिता में खंड नादौन के लगभग 220 बच्चों ने भाग लिया।  समापन समारोह में सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौडू के प्रिंसीपल देशबंधु शर्मा,  हिमाचल प्रदेश पीटीएफ  के मुख्य सलाहकार मनुज  शर्मा, जिला पीटीएफ उपाध्यक्ष कुशल शर्मा, खंड प्रधान विजय शर्मा, महासचिव राकेश कुमार, बलवंत  सिंह, अनिल कुमार, सुलक्षणा कपिल, सज्जन कुमार आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी खंड महासचिव राकेश शर्मा ने बताया कि इस तीन दिवसीय खेलों में कबड्डी लड़कों में रैल प्रथम, भूंपल द्वितीय व लड़कियों के वर्ग में सेरा प्रथम, रैल द्वितीय, खो-खो लड़कों में नादौन प्रथम, सेरा  द्वितीय, लड़कियों में रैल  प्रथम तथा नादौन द्वितीय रहा। वालीबाल लड़कों के वर्ग में रैल  प्रथम व सेरा  द्वितीय तथा लड़कियों में सेरा प्रथम व नादौन  द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन लड़कों व लड़कियों दोनों  में रैल  प्रथम तथा नादौन व सेरा द्वितीय रहे। 50 मीटर दौड़ में लड़कों में सुनील रैल प्रथम, सिकंदर नादौन द्वितीय तथा लड़कियों में कविता भूपल प्रथम आरती रैल द्वितीय रहे।  100 मीटर लड़कों में सुनील प्रथम, करण द्वितीय तथा 100 मीटर लड़कियों में सोनिया प्रथम तथा आरती रैल  द्वितीय रहे। 200 मीटर लड़कों में अरुण प्रथम, देवन रैल द्वितीय तथा लड़कियों में भूमिका नादौन  प्रथम व अंशिका रैल  द्वितीय स्थान पर रही। क्रॉस कंट्री लड़कियों में आरती रैल प्रथम, लंबी कूद लड़कों में सुनील प्रथम, सक्षम द्वितीय, लंबीकूद लड़कियों में भूमिका नादौन  प्रथम, अंशिका रैल द्वितीय, ऊंचीकूद लड़कों में सुनील रैल प्रथम, निशांत सेरा द्वितीय रहे। ऊंचीकूद लड़कियों में भूमिका नादौन प्रथम संजना, सेरा द्वितीय तथा गोला फेंक लड़कों में करण भूपल प्रथम, दिव्यांश भूपल द्वितीय गोला फेंक लड़़कियों में संतोषी रैल प्रथम, अंशु रैल द्वितीय सांस्कृतिक स्पर्धाओं में भाषण प्रतियोगिता में नादौन  प्रथम सेरा  द्वितीय एकल गान में रैल  प्रथम, सेरा  द्वितीय, समूह गान में रैल प्रथम व सेरा द्वितीय। समूहगान में रैल प्रथम एकांकी में रैल  प्रथम तथा ओवरऑल विजेता जॉन रैल  घोषित किया गया।