भरमौर रोड पर लुढ़की कार… चार यात्री घायल

By: Sep 5th, 2019 12:20 am

उपचार को सिविल अस्पताल भरमौर पहंुचाया, गंभीर हालत देख चंबा किए रैफर

भरमौर –मणिमहेश यात्रियों की एक कार बुधवार को भरमाणी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसके चलते कार में सवार चार लोग घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर लाया गया। जहां पर एक की गंभीर हालत को देखते हुए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बहरहाल पुलिस थाना भरमौर से एक टीम ने मौके पर पहंुच दुर्घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार सूलणी उपमंडल के चार लोग एक कार में सवार होकर मणिमहेश यात्रा पर आए थे और बुधवार को वह भरमाणी माता मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सडक से नीचे लुढक गईं। परिणामस्वरूप वाहन में सवार कमलो देवी पत्नी हिंद्रों राम वासी अटोगा डाकघर अथेड, निर्मला पत्नी हंसराज वासी टिक्कर, हंसराज पुत्र फकीरू राम वासी टिक्कर और चालक ओम प्रकाश पुत्र राजू राम गांव गडलेई डाकघर अथेड घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस से एक टीम मौके पर पहंुची और चारों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर लाया गया। जहां पर हंसराज को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चंबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। बहरहाल पुलिस ने मौके पर पहंुच हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। वहीं घायलों के ब्यान कलमबद्व किए जा रहे है।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App