भाकपा माओवादी का उग्रवादी तेजो मंडल गिरफ्तार

By: Sep 25th, 2019 3:00 pm
 

बिहार में उग्रवाद प्रभावित जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र से पुलिस ने आज तड़के प्रतिबंधित संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादी तेजो मंडल को गिरफ्तार कर लिया।झाझा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भास्कर रंजन ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस ने गाड़ी गांव स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी कर भाकपा माओवादी का उग्रवादी तेजो मंडल को गिरफ्तार कर लिया। तेजो मंडल नक्सली कमांडर सिद्धू कोड़ा के दस्ते का मुख्य सदस्य है। वह नक्सली सुरंग यादव के दस्ते में भी शामिल रहा है।श्री रंजन ने बताया कि तेजो मंडल के विरुद्ध गादी में हुयी तीन लोगों की गला रेतकर हत्या के अलावा कई मामले दर्ज हैं । उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति अजय मंडल को भी हिरासत में लिया गया है। तेजो मंडल के विरूद्ध जमुई जिले के अलावा झारखंड के गिरिडीह जिले में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App