भारत को मिला पहला राफेल

By: Sep 21st, 2019 12:03 am

पेरिस – भारतीय वायुसेना को अपना पहला राफेल विमान मिल गया है। फ्रांस में दसॉ एविएशन ने वायुसेना को विमान सौंपा। इस दौरान डिप्टी चीफ एयर मार्शल वीआर चौधरी ने लगभग एक घंटे राफेल में उड़ान भी भरी। सूत्रों के मुताबिक आठ अक्तूबर को आधिकारिक कार्यक्रम में राफेल भारत को सौंपा जाएगा। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एयर चीफ मार्शल भी मौजूद रहेंगे। 2016 में लाइट काम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस के बाद वायुसेना के बेड़े में शामिल होने वाला यह पहला लड़ाकू विमान होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App