भोरंज स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

By: Sep 23rd, 2019 12:20 am

हमीरपुर-25वीं जिला स्तरीय प्राथमिक खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कों की कबड्डी का खिताब हमीरपुर और लड़कियों का बिझड़ी स्कूल ने जीत लिया है। प्रतियोगिता में भोरंज का अमर कुजूर व भोरंज की सोनिया बेस्ट एथलीट चुने गए, जबकि प्रतियोगिता में ओवरऑल का खिताब भोरंज स्कूल ने जीत लिया है। बता दें कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला अमरोह में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मुख्यातिथि के रूप में रिटायर्ड पूर्व अधिशाषी अभियंता अर्जुन सिंह धीमान ने शिरकत की। मुख्यातिथि ने विजेता टीमों को इनाम बांटे तथा छात्रों को रिफे्रशमेंट हेतु 11 हजार की धनराशि दान में दी। खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में हमीरपुर विजेता व बिझड़ी उपविजेता रहा। लड़कियों में बिझड़ी विजेता व नादौन उपविजेता रहा। खो-खो में हमीरपुर विजेता व बिझड़ी उपविजेता रहा। लड़कियों में हमीरपुर विजेता व बिझड़ी उपविजेता रहा। बैडमिंटन में नादौन विजेता व सुजानपुर उपविजेता रहा। लड़कियों में नादौन विजेता व भोरंज उपविजेता रहा। वालीबाल में भोरंज विजेता व बिझड़ी उपविजेता रहा। लड़कियों में भोरंज विजेता व नादौन उपविजेता रहा। 50 मीटर दौड़ में भोरंज का अमर कुजूर प्रथम व हमीरपुर का आयुष द्वितीय रहा। लड़कियों में भोरंज की सोनिया प्रथम व गलोड़ की रूजुल द्वितीय रही। 100 मीटर में हमीरपुर का स्नेहवर्धन प्रथम व गलोड़ का शिवम द्वितीय रहा। लड़कियों में हमीरपुर की चाहत प्रथम व भोरंज की सोनिया द्वितीय रही। 200 मीटर में भोरंज का अमर कुजूर प्रथम व हमीरपुर का स्नेहवर्धन द्वितीय रहा। लड़कियों में भोरंज की सोनिया प्रथम व हमीरपुर की चाहत द्वितीय रही। 1500 मीटर दौड़ में सुजानपुर का अजय कुमार प्रथम व नादौन का अरुण कुमार द्वितीय रहा। लड़कियों में गलोड़ की मन्नत प्रथम व नादौन की आंचल द्वितीय रही। गोला फेंक में हमीरपुर का रुदल प्रथम व भोरंज का मनीष द्वितीय रहा। लड़कियों में नादौन की संतोषी प्रथम व नादौन की ही अंशु द्वितीय रही। लंबी कूद में भोरंज का अमर कुजूर प्रथम व नादौन का सुनील कुमार द्वितीय रहा। लड़कियों में हमीरपुर की अंशिका प्रथम व सुजानपुर की ज्योति द्वितीय रही। शतरंज में हमीरपुर का रुद्रांश प्रथम व हमीरपुर का ही रुद्रांश मेहरा द्वितीय रहा। लड़कियों में हमीरपुर की दिवा प्रथम व हमीरपुर की पलक द्वितीय रही। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाषण में बिझड़ी विजेता व भोरंज उपविजेता रहा।  एकल गान में गलोड़ विजेता व भोरंज उपविजेता रहा। समूह गान में नादौन विजेता व भोरंज उपविजेता रहा। लोकनृत्य में गलोड़ विजेता व भोरंज उपविजेता रहा। एकांकी में गलोड़ विजेता व भोरंज उपविजेता रहा। खेलकूद प्रतियोगता में 550 छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर रजनीश ठाकुर, अशोक पठानिया, नरेश शर्मा, वीरेंद्र, जीवन, संजीव, सुनील राणा, विजय कुमार,राजेश, रोशन व मोहन लाल आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App