मकान में पांच लोगों के शव

By: Sep 18th, 2019 12:02 am

झज्जर में मजदूरी करता था परिवार, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

पंचकूला – झज्जर के सेक्टर-6 में निर्माणाधीन मकान में पांच लोगो के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी अनुसार झज्जर के सेक्टर-छह में इमलोटा में किसी के घर का निर्माण कार्य चल रहा है और इस निर्माण का ठेका दूबलधन माजरा निवासी रामदर्शन को दिया गया है।  राम दर्शन ने यह सारे मजदूर निर्माण कार्य के लिए रखे थे। जानकारी के अनुसार मजदूर मैदा पत्नी हाकम, बहादुर पुत्र हक्का, लड़की दीपू पुत्री हक्का व हाकम आदि निर्माण कार्य में लगे हुए थे। जानकारी अनुसार सोमवार को ठेकेदार ने मजदूरी के तौर पर मृतक परिवार को करीब 40 हजार रुपए दिए थे। परिवार सोमवार शाम अपने साथियों से आखिरी बार मिला था, उसके बाद किसी ने परिवार को नहीं देखा। मंगलवार को विश्वकर्मा दिवस की छुट्टी के चलते किसी ने परिवार की हलचल न होने पर ध्यान नहीं दिया। वहीं मध्यप्रदेश में रह रहे मृतक हाकम के पुत्र कर्ण ने देर सायं पड़ोस की एक प्रवासी मजदूर महिला चंदा पत्नी केशव को अशुभ की आशंका के चलते फोन कर जानकारी लेने भेजा, तो उसने जब मौके पर आकर देखा, तो सभी को अचेत अवस्था में थे। इस दौरान उसने शोर मचाते हुए इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इस पर झज्जर शहर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच के लिए आदेश देते हुए घटना स्थल की वीडियो ग्राफी व अन्य जांच करने के लिए अधिकारियों को ताकीद दी। वहीं इस घटना से सारे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच करवाने की मांग की है। इसके अलावा पुलिस भी जांच कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App