मनाली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

By: Sep 18th, 2019 5:30 pm

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर गुजरात और लुधियाना की दो युवतियों को रेस्क्यू किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात मनाली पुलिस ने शहर के समीप अलेऊ में एक होटल में छापा मारा, जहां सेक्स रैकेट चला रहे पांच लोगों को पकड़ा। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आठ हजार रुपए में एक लड़की का एक रात के लिए सौदा तय हुआ था। दो लड़कियों का सौदा 16 हजार रुपए में होता था। पुलिस ने इस राशि को मुख्य आरोपी से कब्जे में लिया है। वहीं, आरोपियों से एक कार भी बरामद की गई है। मामले में सभी लोग बाहरी राज्यों के बताए जा रहे हैं। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। मनाली में सेक्स रैकेट का यह तीसरा मामला है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App