मनीमाजरा के लोगों को देनी होंगी 13 तरह की फीस

By: Sep 17th, 2019 12:02 am

मनीमाजरा,चंडीगढ़ – मनीमाजरा निवासियों पर 13 अलग-अलग तरह की फीस की मार पड़ने वाली है। फीस के रेट दोगुने करने का प्रस्ताव अतिरिक्त कमिश्नर ने तैयार किया है, ताकि मनीमाजरा के सब ऑफिस की कमाई बढ़ सके। इस ऑफिस में मनीमाजरा के रहने वाले लोगों को उनके मकान के पानी, बिजली, सीवरेज कनेक्शन के लिए एनओसी के अलावा मकानों की सेल डीड अलग-अलग मामलों में की जाती है। इसके अलावा यहां पर एरिया का डिवेलपमेंट चार्ज, नए घरों और दुकानों की अलॉटमेंट फीस भी चार्ज की जाती है। प्रस्ताव के अनुसार इससे पहले साल 2005 में इन सभी की फीस रीवाइज हुई थी। 14 साल तक कोई भी शुल्क नहीं बढ़ा है। मनीमाजरा में आबादी डेह के अंदर के अलावा बाहर दोनों का एरिया शामिल है। जहां पर लोग रहते हैं। जनता मार्केट में जो रेहड़ी वाले हैं, उनका रेंट यहां पर भी जमा होता है। मनीमाजरा में दो लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। जबकि 70 हजार लोगों के वोट हैं। मनीमाजरा के नगर निगम में तीन पार्षद हैं। पिछले महीने सीबीआई ने कम्युनिटी सेंटर के जिम को महंगे रेट पर लगाने के मामले में रेड की थी। इसे लेकर सोमवार को नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा हो गया। इस बैठक में सांसद किरण खेर भी मौजूद हैं। कांग्रेस के पार्षद दल के देवेंद्र सिंह बबला ने कहा कि नगर निगम में कई डीलें चल रही हैं। बबला के ‘डील’ शब्द प्रयोग करने पर भाजपा के पार्षदों ने भी हंगामा किया। बाद में बबला ने सवाल किया कि सीबीआई ने जो रेड की थी उसका स्टेटस क्या है। दविंदर सिंह बबला ने कहा कि इस समय शहर की सड़कों का बुरा हाल है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App