महिलाओं को पौष्टिक आहार पर टिप्स

By: Sep 24th, 2019 12:20 am

भरमौर में पोषण अभियान जागरूकता कार्यक्रम मंे महिलाओं को खान पान पर बांटी जानकारी

चंबा -उपमंडल भरमौर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सोमवार को सशक्त महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिला मंडल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशावर्कर, स्थानीय गांव की महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए  जिला कार्यक्त्रम अधिकारी हुकुम शर्मा ने बताया जागरूकता कार्यक्त्रम में महिलाओं को पोष्टिक आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में बताया गया साथ ही राजकीय महाविद्यालय भरमौर में आयोजित कार्यक्त्रम के दौरान छात्र.छात्राओं को पोषण अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्त्रमों के तहत  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खाज्जियार में भी पोषण दिवस मनाया गया प् इसमें बच्चों को पोष्टिक आहार के सेवन और स्वच्छता से सम्बन्धित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई प् आंगनबाड़ी केन्द्र क्लोनी बनीखेत में भी पोषण मेले का आयोजन किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा शुद्ध पोष्टिक भोजन कीप्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें  महिलाओं को पोष्टिक भोजन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। आंगनवाडी केन्द्र टुंडी में महिलाओं को फलों और हरी सब्जियों व प्रोटीन युक्त भोजन लेने के फायदों के बारे में जानकारी दी गई प् इसके आलावा गर्भवती महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारियों से भी अवगत कराया गया। इसके अलावा आंगनबा?ी केन्द्र पुखरी में पोषण दिवस मनाया गया जिसमें पूरक आहार के बारे में गर्भवती महिलाओं और उनके परिवार को जागरूक किया गया प् गर्भवती महिलाओं को घर पर बना खाना खाने को कहा गया उन्हें बताया गया कि उन्हें पर्याप्त खाना खाने कि आवश्यकता होती हैं अपने खाने में मौसमी फल और सब्जि अंडे एवं दूध से बने पदार्थ दालें उच्च गुणवत्ता प्रोटीन विटामिन ए और विटामिन.डी युक्त भोजन के सेवन की सलाह भी दी गई।   बहरहाल, उपमंडल भरमौर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सोमवार को सशक्त महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिला मंडल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, स्थानीय गांव की महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App