महिला शिक्षा को समर्पित शिक्षा रत्न बीबीएल बुटेल

By: Sep 18th, 2019 12:30 am

प्रदेश के अग्रणी मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ के इंजीनियर्स डे पर शिमला में सजे मंच पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल को शिक्षा रतन पुरस्कार से सम्मानित करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। महिला शिक्षा को समर्पित उनका संस्थान केएलबी डीएवी कालेज फॉर गर्ल्ज विशेष पहचान रखता है। अपनी स्वास्थ्यवर्धक जलवायु के साथ हरे-भरे चाय बागानों की गोद में छिपा यह कालेज पढ़ने के लिए एक आदर्श स्थान है। विभिन्न संकायों में लड़कियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए अग्रणी संस्थान, ज्ञान और महिला सशक्तिकरण का एक प्रतीक है। संस्थान ने हिमाचल प्रदेश और आसपास के राज्यों के शिक्षा क्षेत्र में रचनात्मक और सार्थक योगदान दिया है। कालेज की प्रबंध कमेटी के पहले अध्यक्ष स्व. कन्हैया लाल बुटेल, स्व. बंसी लाल बुटेल, स्व. कुंज बिहारी लाल बुटेल और वर्तमान अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल कृतज्ञता की गहरी भावना दर्ज करने की इच्छा रखते थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App