‘मां टारना रिया धारा’ धार्मिक भजन लांच

By: Sep 23rd, 2019 12:20 am

अवाहदेवी-रविवार को जिला मंडी के ऐतिहासिक मंदिर माता टारना के प्रांगण से जगदीश सनवाल उर्फ जग्गू मामा का धार्मिक भजन मां टारना रिया धारा का विधिवत विमोचन मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन निहाल चंद व विधायक कर्नल इंद्र सिंह की विशेष  उपस्थिति में किया गया। बता दें कि यह भजन जगदीश सनवाल द्वारा खुद लिखा और खुद ही गाया हुआ है।  इससे पहले भी उनके गाए हुए कई गाने यू-ट्यूब पर धूम मचा रहे हैं। जहां मां मंदिर तेरा बड़ी दूर 30 लाख का आंकड़ा छूने वाला है, वहीं  मैं दौड़ी-दौड़ी मंदरां जो आई ने भी नौ लाख दर्शकों का आंकड़ा अर्जित कर लिया है। अभी महीना भर पहले ही इनका जो जाहू पुल पर गाने का विमोचन कर्नल इंद्र सिंह द्वारा किया गया था व तीन लाख दर्शकों ने पसंद किया था। इस उपलक्ष्य पर सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर चंद्र सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व कोट पंचायत के प्रधान यश पठानिया, एनजीओ परमार्थ के अध्यक्ष सुनील अत्री सहित  जय प्रकाश चंदेल, रविंद्र रांगड़ा, जोहन सिंह पराशर, संजय अनिल,  जसबीर, रोशन लाल शर्मा, टामेश्वर शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App