मुख्यमंत्री जयराम आज सोलन प्रवास पर

By: Sep 18th, 2019 12:20 am

सोलन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को सोलन के एकदिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बुधवार को सुबह  8ः25 बजे परिधि गृह सोलन में जनसमस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान सुबह 10ः25 बजे सोलन के मालरोड पर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि जयराम ठाकुर  दोपहर डेढ़ बजे डा. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन में एक संगोष्ठी में भाग लेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App