यह पौंग का नज़ारा।

By: Sep 7th, 2019 1:09 pm

पौंग झील का जलस्तर अब धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अब तक का जलस्तर 1388 फुट तक पहुंच चुका है। मात्र खतरे के निशान से २ फुट दूर झील में 16000 क्यूसिक पानी आ रहा है तथा 12000 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। अब बारिश कम होने के कारण ऐसा माना जा रहा है कि अब झील में कम पानी आने के कारण पानी नहीं छोड़ा जाएगा। उधर बहुत से पर्यटक र्पोग झील का नजारा देखने के लिए सुबह और शाम पहुंच रहे हैं। दर्जनों मछुआरे अपनी नाव के साथ मछली पकड़ने का कार्य करते हैं, जिससे बहुत ही अद्भुत नजारा झील के चारों ओर देखा जा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App