युकां ने फूंका सतपाल सत्ती का पुतला

By: Sep 21st, 2019 12:20 am

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को दी चेतावनी; कहा, कांग्रेस नेताओं के खिलाफ  अभद्र टिप्पणियां करना बंद करें

कुल्लू –कुल्लू जिला युवा कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती का पुतला जलाया। सतपाल सत्ती ने जिस तरह से कांग्रेस को देशद्रोही और नशे के सरंक्षण में जिम्मेदार बताया है, उसके खिलाफ  शुक्रवार को युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला जलाया। वहीं, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को चेतावनी दी कि भविष्य में कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करना बंद करंे। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सत्ती ने इस तरह का बयान पहली बार नहीं दिया है, इससे पहले भी कई बार वो इस तरह के घटिया बयान देते आएं हैं। आज प्रदेश मंे वर्तमान में भाजपा की सरकार है और नशा इनके राज में फल-फूल रहा है। आज भाजपा के लोग नशे के कारोबार में सरेआम पुलिस द्वारा पकडे़ जा रहे हैं और कांग्रेस को व्यर्थ ही बदनाम किया जा रहा है। मनीष ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सत्ती अपनी हार से बौखला कर इस तरह की बयानबाजी कर रहे हंै। आज अगर सत्ती सरकार का मजा ले रहे हंै तो वह देन कांग्रेस द्वारा इस देश को दिया गया वह लोकतंत्र है, जिसके लिए कांग्रेस नेताओं ने अपना बलिदान दिया है। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस देश में अगर किसी ने आतंकवाद की नींव रखी है। वह व्यक्ति नाथू राम गोडसे है, जिसका समर्थन सत्ती की विचारधारा करती है। आज वह भाजपा के लोग कांग्रेस को देशभक्ति सिखा रहे हंै, जिन्होंने आजादी के इतिहास में हमेशा ही अंग्रेजो की मुखबिरी की थी। इस प्रदर्शन में आदित्य विक्रम कार्यकारी लोकसभा अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश महासचिव गोविंद शर्मा, प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र ठाकुर, प्रदेश महासचिव बीर सिंह ठाकुर, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नंद लाल ठाकुर, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत सूद, प्रदेश सचिव प्रवीण ठाकुर, प्रदेश सचिव रोहित महाजन, प्रदेश सचिव बलदेव सिंतियांन,मनाली विधानसभा अध्यक्ष हीरा लाल विभु, बंजार विधानसभा अध्यक्ष भोपाल ठाकुर, महासचिव सनी अचार्या, चंद्रमोहन ठाकुर, सुनिल कपूर, लक्की भारद्वाज, हेमराज, चिराग शर्मा, तेजेंदर ठाकुर, सुरेश नेगी, हिमांशु ठाकुर, भाविक ठाकुर, घनश्याम शर्मा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष योगराज ठाकुर एनएसयूआई जिला महासचिव बेअंत सिंह ठाकुर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App