युकां-सुधीर आमने-सामने

By: Sep 19th, 2019 12:01 am

पूर्व मंत्री के बयान पर युवा कांग्रेस का पलटवार, अपने चुनावों की तैयारियां करें

शिमला – पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के बयान पर प्रदेश युवा कांग्रेस ने पलटवार किया है। यहां एक बयान में युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेश युवा कांग्रेस ने पूर्व मंत्री सुधार शर्मा के उस बयान का पूरी तरह से खंडन किया है, जिसमें उन्होंने युवा कांग्रेस को निष्क्रिय करार दिया है। उन्होंने युवा कांग्रेस पर जो आरोप लगाए हैं, उसे युवा कांग्रेस ने निराधार बताया। युवा कांग्रेस की मानें तो सुधीर शर्मा को पता होना चाहिए कि जब से मनीष ठाकुर अध्यक्ष बने हैं, तब से पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस सक्रिय है। उनके कार्यकाल में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर दो बार विधानसभा का घेराव किया जा चुका है। पहली बार हिमाचल के चारों भाजपा के सांसदों के घर का घेराव किया जा चुका है, वह भी मनीष ठाकुर के कार्यकाल में हुआ। हर विधानसभा जिला स्तर पर युवा कांग्रेस ने सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर विरोध-प्रर्दशन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर सेठी, प्रदेश महासचिव गोविंद शर्मा, विशाल शर्मा, निशांत ठाकुर, राकेश नेगी, हेमंत शर्मा, नरेश दास्टा, अमित पठानिया, उज्ज्वल सेन मैहता, यशवंत जिल्टा, अंकुश कालिया, नरेश कुमार, अतर कपूर, राकेश ठाकुर, योगेश पटियाल, राकेश जम्वाल, आशीष ठाकुर, चंदन राणा, प्रेम डोगरा, सुरेश ठाकुर, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता विजय चौहान, लोकसभा  मंडी के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष हमीरपुर मुनिंद्र कटोच, लोकसभा अध्यक्ष कांगड़ा विजय कर्ण, लोकसभा शिमला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप सूर्य, प्रदेश सचिव विक्रम कंवर, अखिल अग्निहोत्री, नरेंद्र पाल बिट्टू, सुशील चौैधरी, मनोज शर्मा, अनीश राठौर, कंवर ठाकुर, आलोद चौहान सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सुधीर शर्मा के बयान पर पलटवार किया।

यह हमारा आंतरिक मामला है

युवा कांग्रेस ने सुधीर शर्मा से आग्रह किया है कि वह अपने उपचुनाव की तैयारी करें और वहां संगठन को मजबूत करने की सोचें। युवा कांग्रेस कितनी मजबूत है और कितनी कमजोर है, यह हमारा आंतरिक मामला है, जिसे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रभारी देखेंगे। कृपया भविष्य में आप किसी भी प्रकार की कोई बयानबाजी सार्वजनिक मंच पर न करें। संगठन की बात संगठन के मंच पर करने की कृपा करें। युवा कांग्रेस ने सुधीर शर्मा से आग्रह किया कि मनीष ठाकुर पर आरोप लगाने से पहले आप उस व्यक्ति का इतिहास तो जान लेते कि वह व्यक्ति कितने संघर्ष करने के बाद यहां पहुंचा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App