राजगढ़ जोन बना ऑलराउंड बेस्ट

By: Sep 15th, 2019 12:22 am

राजगढ़ – राजगढ़ खंड की प्राथमिक पाठशालाओं की राजगढ़ में आयोजित 26वीं अंडर-12 खंड स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजगढ़  जोन ने खेलों और सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑलराउंड बेस्ट जोन का खिताब अपने नाम किया। लड़कों में राजगढ़ जोन के अक्षय व लड़कियों में भनोग जोन की वर्षा को बेस्ट एथलीट चुना गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष व बीडीसी चेयरमैन प्रताप ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाडि़यों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का बहुत महत्त्व है और इससे बच्चों का शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास होने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, परिश्रम और प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से आयोजकों को 11 हजार की राशि प्रदान की व विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। खेल प्रतियोगिता के वालीबाल में लड़कियों और लड़कों दोनों वर्गों में राजगढ़ जोन विजयी रहा। दोनों वर्गों में भनोग जोन उपविजेता रहा। खो-खो में दोनों वर्गों में भनोग जोन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों वर्गों में राजगढ़ द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी में लड़कियों के वर्ग में दीदग ने राजगढ़ को तथा लड़कों में सनौरा ने राजगढ़ को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। बैडमिंटन में दोनों वर्गों में भनोग जोन विजयी रहा। लड़कों में राजगढ़ और लड़कियों में सनौरा दूसरे स्थान पर रहे। शतरंज में लड़कों में राजगढ़ प्रथम व सनौरा दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में सनौरा प्रथम व राजगढ़ द्वितीय रहा। एथलेटिक्स में लड़कों में राजगढ़, जबकि लड़कियों में भनोग जोन विजयी रहा। मार्चपास्ट व अनुशासन की शील्ड शरगांव के नाम रही। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लोकनृत्य व एकांकी में भड़ोली जोन प्रथम स्थान पर रहा। एकल गायन में राजगढ़ खंड के सार्थक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह गान में भी राजगढ़ खंड प्रथम स्थान पर रहा, जबकि दीदग ने दूसरा स्थान हासिल किया


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App