रात दस बजे लिया पानी के टैंक का जायजा

By: Sep 23rd, 2019 12:20 am

पटड़ीघाट-उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत पटड़ीघाट के दुर्गम क्षेत्र  सेरली बताही में बरसात में लगभग एक सप्ताह के बाद लोगों के नलों में पानी आया। स्थानीय लोगों में उपप्रधान रवि चंद, रीता देवी, रीना देवी, कमलेश, पार्वती देवी, दुर्गी देवी, कुम्मी देवी, कांता देवी, लज्या देवी, लुदरमण्ी, दिनशा देवी, महाली देवी, ऋषि कुमार, चमन लाल, गुरु देव, मित्र देव, खीमा राम, हुकमी देवी, शीला देवी, मनसा देवी, ईश्वर दास, ललिता देवी, बद्री राम, छवि राम व गगन का कहना है शनिवार को बलद्वाड़ा के सहायक अभियंता कमल कुमार और ढलवान के कनिष्ठ अभियंता अमर सिंह व कर्मचारियों ने शनिवार सुबह से ही हमारे गांव में पहुंचकर पानी की लाइनों का निरीक्षण किया और बड़ी  मुशक्कत के साथ  शनिवार को रात दस बजे सेरली बताही गांव में पानी पहुंचाया गया। लोगों ने इस कार्य के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता व कर्मचारियों का की काफी सराहना की। इस बारे में सहायक अभियंता कमल कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह से ही सेरली बताई गांव गए थे, जिसके बाद लोगों ने पानी की समस्या बारे बताया। उन्होंने कहा कि इस लाइन का निरीक्षण किया और शनिवार रात करीब दस बजे सेरली बताही के टैंक में पानी पहुंचा दिया है। अब स्थानीय लोगों को प्रतिदिन पानी की आपूर्ति दी जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App