रिलेशनशिप में हैं तापसी पन्नू

By: Sep 11th, 2019 12:12 pm
 

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने बताया है कि वह रिलेशनशिप में है।तापसी पन्नू एक के बाद एक शानदार परफॉर्मेंस से बॉलिवुड में अपनी पैठ जमाती जा रही हैं। हाल ही में वह अक्षय कुमार स्टारर ‘मिशन मंगल’ में नजर आई थीं। वहीं अनुराग कश्यप की ‘सांड़ की आंख’ भी जल्दी ही रिलीज होने वाली है। तापसी फिल्मों की शूटिंग के साथ ही उनके प्रमोशन में भी व्यस्त हैं। बॉलिवुड की ज्यादातर सिलेब्रिटीज की तरह ही तापसी पन्नू के रिलेशनशिप के चर्चे भी होते रहते हैं। अब तापसी पन्नू ने खुद बताया है कि वह रिलेशनशिप में हैं।तापसी पन्नू ने अपने रिलेशनशिप के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया है कि वह सिंगल नहीं हैं। तापसी ने कहा कि वह रिलेशनशिप में हैं। अब यह कयास लगाए जाने लगे कि तापसी किसके साथ रिलेशनशिप में हैं।तापसी ने साफ किया कि वह फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है। न ही वह कोई क्रिकेटर है। बताया जा रहा है कि तापसी की बहन शगुन ने दोनों को मिलवाया था। शादी की बात पर तापसी ने कहा कि वह शादी उस वक्त करेंगी जब उन्हें बच्चा चाहिए होगा। हाल ही में तापसी ने अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘थप्पड़’ की शूटिंग शुरू की है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App