रुपए में तीन सप्ताह की सबसे बड़ी तेजी

By: Sep 19th, 2019 12:05 am

मुंबई – कच्चे तेल की कीमतों में रही गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के कारण अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 54 पैसे चढ़कर 71.25 रुपए प्रति डालर पर पहुंच गया। यह 27 अगस्त के बाद की सबसे बड़ी तेजी है। भारतीय मुद्रा में दो दिन बाद तेजी लौटी है। मंगलवार को यह 19 पैसे टूटकर 71.79 रुपए प्रति डालर पर रही थी। रुपए में बुधवार को आरंभ से मजबूती रही। यह 32 पैसे चढ़कर 71.47 रुपए प्रति डालर पर खुला। डालर की मजबूती के बावजूद रुपए में तेजी रही। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपए को बल मिला। लगातार मजबूत होता हुआ यह 71.17 रुपए प्रति डालर पर पहुंच गया। कारोबार की समाप्ति से पहले रुपया मंगलवार के मुकाबले 54 पैसे की मजबूती के साथ 71.25 रुपए प्रति डालर पर बंद हुआ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App