रूस से तेल आयात बढ़ाने पर विचार

By: Sep 18th, 2019 12:05 am

नई दिल्ली – सऊदी अरब में सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको के संयंत्रों पर पिछले सप्ताह हुए हमलों के बाद अपनी ऊर्जा सुरक्षा और बेहतर बनाने के लिए भारत रूस से कच्चा तेल आयात बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से भारतीय बाजार में चिंता पैदा होना स्वाभाविक है। हमें वास्तविकता को स्वीकार करना होगा। हमारे तेल आयात के स्रोत में विविधता है। मैंने मंगलवार सुबह ही रूस के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा (रूस की सरकारी तथा सबसे बड़ी तेल कंपनी) रोजनेफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इगोर इवानोविच सेचिन से मुलाकात की। हमने रूस से तेल आयात के बारे विस्तार से चर्चा की। हम दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों से कच्चे तेल का आयात कर रहे हैं। हमारे आयात के स्रोत में पहले ही समुचित विविधता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App