रेहडि़यों पर नगर परिषद का डंडा

By: Sep 28th, 2019 12:15 am

सोलन-क्षेत्रीय अस्पताल के समीप लगी रेहडि़यों पर नगर परिषद द्वारा कड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई करते हुए नगर परिषद कर्मियों ने लगी रेहडि़यों को हटा दिया है। नगर परिषद द्वारा हटाई गई इन रेहडि़यों के चलते रेहड़ीधारकों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई देर शाम की गई है। बताया जा रहा है कि हटाई गई रेहडि़यों में से केवल दो ही रेहड़ी धारकों के पास लाइसेंस पाया गया, जबकि अन्य रेहडि़यां अवैध रूप से लगी हुई थी। लाइसेंस धारकों के पास फेरी लगाने के लाइसेंस हंै , लेकिन यह भी क्षेत्रीय अस्पताल के समीप स्थायी रूप से कार्य कर रहे थे। इन सभी रेहड़ी वालों पर नगर परिषद का डंडा चला है।  बता दें कि अस्पताल प्रशासन ने कुछ समय पहले उपायुक्त को शिकायत की थी कि यहां पर क्षेत्रीय अस्पताल के बाहर लगी रेहडि़यां शाम के समय अहातों में तब्दील हो जाती हैं। यह रेहड़ी वाले रात के समय यहां आने वाले मरीजों, अस्पताल स्टाफ व अन्य लोगों के साथ गाली गलौच व अभद्र व्यवहार करते हैं। इसके कारण रात के समय ड्यूटी देने वाले अस्पताल के महिला स्टाफ व चिकित्सकों का यहां से निकलना मुश्किल हो गया था। शिकायत की प्रति नगर परिषद को भी भेजी गई थी। इस पर नगर परिषद ने पिछले दिनों यहां रेहडिय़ों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाया था और उनका सामान भी उठाया था। गौर हो कि रेहड़ी को चलते-फिरते रहने के लिए लाइसेंस दिया जाता है न कि एक स्थान पर बने रहने का। ये रेहडि़यां पिछले लंबे समय से यहां पर जमी हुई थी और रेहड़ी के आसपास भी अतिक्रमण किया गया था। शुक्रवार को नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए यहां से रेहडि़यों को यहां से उठाया। यहां पर चार रेहडि़यां स्थापित थी नप कर्मचारियों ने इनमें से तीन को उठा दिया है, जबकि एक रेहड़ी का मालिक काम से बाहर गया हुआ था और वापस आने पर उसे भी से रेहड़ी हटाने के लिए कहा जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App