विराट नंबर-2  स्मिथ टॉप पर बरकरार

By: Sep 17th, 2019 12:05 am

दुबई – आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने ताज़ा जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है और वह भारतीय कप्तान विराट कोहली से तालिका में आगे बने हुए हैं। स्मिथ के अलावा तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भी शीर्ष पर अपना स्थान बरकरार रखा है। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्मिथ के मैच में 80 और 23 रन की पारियों से वह भारत के विराट से 34 अंक आगे बने हुये हैं। स्मिथ के बल्लेबाजी रैंकिंग में कुल 937 रेटिंग अंक हैं, जबकि विराट के खाते में 903 अंक हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App