शांघड़ की गलियां की चकाचक

By: Sep 20th, 2019 12:20 am

सैंज –सेवा सप्ताह अभियान के तहत जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी ने सैंज घाटी की शांघड़ पंचायत के मैदान के आसपास ग्रामीणों के साथ-सफाई की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह में विभिन्न समाजिक गतिविधियां करवाई जा रही है। शांघड़ में देवता शंगचुल के पवित्र मैदान के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। गामीणों को सफाई के प्रति जागरूक किया और सफाई का महत्त्व बताया गया। उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर से देश भर में पोलिथिन के बेग पर पुर्णत्य प्रतिबंध लगाया जा रहा है। केंद्र सरकार का यह सराहनीय फैसला है। हालांकि हिमाचल में यह व्यवस्था पहले से चल रही है। फिर भी बाहरी राज्यों से बहुत सामान पोलिथिन में आ रहा है। प्रतिबंध लगते के बाद यह बंद हो जाएगा। रोहिणी चौधरी ने ग्रामीणों से घर और गांव को साफ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांघड़ की प्रकृतिक सुंदरता को देखने काफी पर्यटक आ रहे हैं। उन्हें भी यहां कचरा फैलाने से रोकाने की व्यवस्था होनी चाहिए। इस अभियान में शांघड़ और सुचैहण पंचायत के प्रतिनिधि, शांघड़ी युवक मंडल, थान युवक मंडल, महिला मंडल शांघड़ के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर जिला भाजपा के सचिव मोतीराम ठाकुर, बंजार भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुपेंद्र महंत, वरिष्ठ नेता नारायाण सिंह, शांघड़ सुचैहण पंचायत के प्रधान रेवती राम, शांघड़ पंचायत की प्रधान सवित्रा देवी, दीपक नेगी, राज कुमार, थान युवक मंडल के प्रधान तारा सिंह राणा, बेलीराम राणा, शांघड़ी युवक मंडल के उपप्रधान चुन्नी लाल, महासचिव रमेश कुमार, चंपा देवी, रोशन लाल, नरेंद्र कुमार, शेर सिंह, तापे राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App