शिक्षकों के पद न भरने पर खफा

By: Sep 15th, 2019 12:20 am

कांगड़ा-बेरोजगार शारीरिक शिक्ष संघ ने शारीरिक शिक्षकांे के रिक्त पदांे पर अध्यापकांे की नियुक्ति न किए जाने का विरोध जताया है। संघ का कहना है कि सरकार के समक्ष भी मांग को उठाए जाने के बावजूद रिक्त पड़े शारीरिक शिक्षकांे के हजारांे पदांे को भरा नहीं जा रहा है।  अपनी मांगांे को लेकर शनिवार को कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में बेरोजगार शिक्षक संघ द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक मंे जिला कांगड़ा सहित अन्य जिलांे के बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियांे ने भाग लिया। बैठक के संघ के अध्यक्ष संदीप घई ने कहा कि प्रदेश में शारीरिक शिक्षकों के छह हजार पद खाली चल रहे हैं। संघ द्वारा इन रिक्त पदांे पर शिक्षकांे की नियुक्ति किए जाने को लेकर ज्ञापनों के माध्यम से अवगत करवाया गया। उन्हांेने कहा कि सरकार का दो साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है परंतु शारीरिक शिक्षकों का एक भी पद अब तक भरा नहीं गया। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्पष्ट करें कि प्रदेश के स्कूलांे मंे शारीरिक शिक्षकों की भर्ती करनी है कि नहीं। संघ के पदाधिकारियांे ने कहा कि एक तरफ  भारत सरकार कहती है कि खेलों को बढ़ावा दो और प्रधानमंत्री नरंेद्र मोदी खेलांे को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। बावजूद इसके स्कूलांे मंे बिना शारीरिक शिक्षकांंे के किस प्रकार इन योजनाआंे को धरातल पर उतारा जा सकता है। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक वर्ष पहले दो हजार शारीरिक शिक्षकों के पदों को भरने की घोषणा की थी, उन्हें जल्द से जल्द बैचवाइज और कमीशन के द्वारा भरा जाए। उन्हांेने कहा कि बैकलॉग के पदों की भर्ती भी पिछले कई साल से लटकी हुई है तथा संघ ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि बैकलॉग के पदों की भर्ती भी जल्द से जल्द की जाए। इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष अनिल धीमान, सुनील, संजीव, अरुण, अनूप, विशाल, अशोक, देश राज, संजय, नरेश, अरुण, शशि, अनिल,  अरुण सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App