शिमला में संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा

By: Sep 23rd, 2019 12:05 am

भाजपा ने दीपकमल में की बैठक, 30 को पूरा होगा पहला चरण

शिमला -प्रदेश भाजपा को 15 दिसंबर से पहले नया अध्यक्ष मिलेगा। प्रदेश में हो रहे संगठनात्मक चुनावों का पहला चरण 30 सितंबर को पूरा होना है। इस दौरान प्रदेश के सभी बूथ पर अध्यक्ष चुने जाएंगे। संगठनात्मक चुनाव को लेकर रविवार को पार्टी मुख्यालय दीपकमल में संगठनात्मक जिला प्रभारियों की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठनात्मक चुनावों के सह प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राजीव भारद्वाज ने की। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, शिमला संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी पुरुषोतम गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। डा. राजीव भारद्वाज ने बताया कि बूथ समितियों के चुनाव 21 सितंबर से शुरू हो चुके हैं, जो कि 30 सितंबर तक संपन्न हो जाएंगे। इसके पश्चात 11 से 31 अक्तूबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव, 11  से 30 नवंबर तक जिलाध्यक्ष तथा प्रदेश परिषद सदस्यों का चुनाव होगा। एक से 15 दिसंबर के बीच प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए चुनाव होगा। डा. राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने उपस्थित जिला व मंडल चुनाव अधिकारियों को संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में सुखराम चौधरी, गणेश दत्त, रतन सिंह पाल, संदीपनी भारद्वाज, सूरत नेगी, रमेश चोजड़, विनोद चंदेल, नरेश शर्मा, अजय श्याम, संजय सूद, ईश्वर रोहाल, राजपाल सिंह, आशुतोष वैद्य, पवन गुप्ता, प्रमोद ठाकुर, रामेश्वर शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App