सनातन धर्म की संस्कृति को बढ़ाने पर चर्चा

By: Sep 28th, 2019 12:15 am
  • लडभड़ोल- शुक्रवार सायं को विश्व हिंदू परिषद की बैठक लडभड़ोल में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता कांगड़ा विभाग संगठन मंत्री दिवाकर कटारा द्वारा की गई। बैठक में समाज में हो रहे धर्मांतरण, लव जिहाद व गोहत्या पर चिंता व्यक्त की गई।  इसके साथ सनातन धर्म की संस्कृति को बढ़ाए जाने के प्रयास के बारे में चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुई पारस बिश्नोई ने कहा की बच्चों में भारतीय संस्कृति के विकास के लिए गांव-गांव जाकर रामकथा का आयोजन किया जाना चाहिए। लडभड़ोल प्रखंड अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा की लडभड़ोल में भी रामलीला का आयोजन किया जाना चाहिए। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद इकाई लडभड़ोल के सहसचिव विजयकांत शर्मा, आंचल शर्मा, विनोद शर्मा, कश्मीर सिंह, जितेन शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सुभाष ठाकुर, जयराम वर्मा, विशाल उपाध्याय सुनील शर्मा, सुनील जोशी, सुनील कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App