सबसे पहले हाेंगे बूथ कमेटी के चुनाव

By: Sep 21st, 2019 12:20 am

भाजपा के संगठनात्मक चुनावों को लेकर धर्मशाला में मंथन,11 अक्तूबर से होंगे मंडल के चुनाव

धर्मशाला, चंबा  -भारतीय जनता पार्टी के कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के संगठनात्मक चुनाव को लेकर एक महत्त्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन धर्मशाला में किया गया। इस दौरान बताया गया कि सबसे पहले बूथ कमेटी के चुनाव होंगे। उसके बाद मंडल अध्यक्ष व मंडल कार्यकारिणी का चुनाव अक्तूबर में करवाए जाएंगे। बैठक में मुख्य तौर पर मंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश संगठनात्मक चुनावों के प्रभारी रामस्वरूप शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा,  चुनाव सह-प्रभारी डा. राजीव भारद्वाज मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।   कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के हिमाचल प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने चुनावों को  लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से करवाने के महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान संगठनात्मक चुनावों को सुचारू रूप से करवाने एवं संगठनों में कार्यकर्ताओं एवं प्रभारियों की भूमिका के बारे में भी टिप्स दिए गए।  चुनावों के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद रामस्वरूप ने संगठन के चुनाव को निष्पक्ष व लोकतांत्रिक तरीके से करवाने के बारे में जानकारी दी।  रामस्वरूप शर्मा ने कार्यशाला में आए प्रभारी, सह-प्रभारियों व चुनावों के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी को अहम बताया। बैठक में संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री प्रियव्रत शर्मा, जिला कांगड़ा के अध्यक्ष संजय चौधरी, जिला महामंत्री चंद्रभूषण नाग, चेयरमैन व पूर्व विधायक मनोहर धीमान, पूर्व विधायक दूलो राम,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य उमेश दत्त, मंडल धर्मशाला के अध्यक्ष कैप्टन रमेश अटवाल, मंडल प्रभारी घनश्याम शर्मा, प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष विशाल चौहान, उत्तम चौधरी,  निका राम व जिला के चुनाव प्रभारी विनय शर्मा और चुनाव सह-प्रभारी राजेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेे।

मंडल, जिला व प्रदेश के ऐसे होंगे चुनाव

सबसे पहले बूथ कमेटी के चुनाव होंगे। इसके बाद मंडल अध्यक्ष व मंडल कार्यकारिणी का चुनाव 11 से 31 अक्तूबर तक करवाए जाएंगे। इसके बाद 11 से 30 नवंबर तक जिला अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी का चुनाव करवाए जाएंगे। पहली से 15 दिसंबर तक प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी के चुनावों को करवाया जाना तय किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App