सबसे शक्तिशाली 50 महिलाओं की लिस्ट में अनुष्का शर्मा 

By: Sep 23rd, 2019 12:08 am

फॉर्च्यून इंडिया मैगजीन ने 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट जारी कर दी है। सबसे खास बात है कि इस लिस्ट में बालीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को भी जगह दी गई है। अनुष्का शर्मा एक्ट्रेस के साथ प्रोड्यूसर भी हैं। अनुष्का शर्मा को फॉर्च्यून लिस्ट में 39वें स्थान पर रखा गया है। इसकी घोषणा करते हुए फॉर्च्यून इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, अनुष्का शर्मा क्लॉथिंग लाइन नुश के साथ कई अन्य ब्रांड्स जैसे नीविया, एले 17, मिंत्रा और लावी का एक चेहरा हैं। इसके साथ वह एक सफल प्रोड्यूसर भी हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, अनुष्का शर्मा ने 25 साल की उम्र में क्लीन स्लेट फिल्म्स को स्थापित किया। इसके अलावा उन्होंने तीन कम बजट की फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया था। इसमें एनएच10, फिल्लौरी और परी जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इसके साथ अनुष्का शर्मा, अमेजन प्राइम वीडियो के लिए वेब सीरीज प्रोड्यूस कर रही हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App