सबूत दो, भ्रष्टाचारियों को छोड़ेंगे नहीं

By: Sep 23rd, 2019 12:28 am

समोट में एंटी क्रप्शन, एंड एंटी क्राइम संस्था की बैठक में लिया संकल्प,महेंद्र जरयाल को अध्यक्ष का ओहदा

सिंहुता – शैली रेस्टोरेंट लिंक रोड समोट में रविवार को एंटी क्रप्शन एवं एंटी क्राइम संस्था की ओर से बैठक  का आयोजन किया गया। महेंद्र सिंह जरयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी सरहदी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं इस दौरान पंजाब प्रांत की अध्यक्ष मंजू अरोड़ा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। सभा के आयोजकों ने मुख्यातिथि का आते ही भव्य स्वागत किया एवं उन्हें शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यातिथि को भगवा मफलर पहनाने के साथ तलवार भी भेंट की गई। इस दौरान मुख्यातिथि एवं विशेष अतिथि की ओर से महेंद्र जरयाल को संस्था का जिला अध्यक्ष मनोनीत करने के साथ ही उन्हें विशेष पहचान पत्र भी दिया गया। इस दौरान मुख्यातिथि ने कहा कि संस्था का कार्य भ्रष्टाचार और अपराध को रोकना है। इसके लिए उन्होंने जनता एवं प्रशासन का सहयोग लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों एवं अपराधियों के खिलाफ ठोस सबूत इकट्ठा कर उन्हें कानून के हवाले किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संस्था गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करती है और बार-बार अपराध में संलिप्त होने वाले व्यक्तियों के प्रति  कतई रहम नहीं करती। उन्होंने चंबा के नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए बेझिझक होेकर निष्पक्ष काम कर अपराधियों पर नकेल कसने की बात कही। इस मौके पर रवीश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंजाब, शंकर नंदा सीनियर सिटीजन जिला प्रधान अमृतसर, गुरप्रीत सिंह उपाध्यक्ष लुधियाना, राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार, शांति देवी, शिखा देवी, अनिता जरयाल, रिंकु, मेहरा पूर्व प्रधान सिहुंता एवं प्रधान ग्राम पंचायत समोट नीना जरयाल सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App