सेक्स रैकेट केस में एक और धरा

शिमला – शिमला पुलिस ने सेक्स रैकेट से जुडे़ एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पकड़ा गया आरोपी पंचकूला हरियाणा का बताया जा रहा है। उसे पुलिस ने रविवार देर रात को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार उस व्यक्ति का नाम विक्रम है। वह ढली में ऑनलाइन वेश्यावृत्ति का धंधा चला रहा था, जिसें रविवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने एक ई-मेल आईडी बना रखी थी, जिसके माध्यम से वे यह गोरखधंधा चला रहे थे। विक्रम नामक आरोपी का पता उस समय चला, जब वेबसाइट के पेज पर शिमला की कॉल गर्ल, जिसे आरोपी वरिंद्र सिंह द्वारा वेश्यावृत्ति के लिए शिमला इलाके में लड़कियों की बुकिंग के लिए रखा गया था, द्वारा एक ई-मेल आईडी जेनरेट की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी विक्रम सिंह के साथ कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं, जो उसी आईडी से चंडीगढ़, पंचकूला, सोलन, मोहाली, गोवा, अंबाला और लुधियाना में इस तरह का धंधा करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसकी पुष्टि डीएसपी हैडक्वाटर प्रमोद शुक्ला ने की है।