सेब पर मोम की परत निराशाजनक

By: Sep 18th, 2019 12:05 am

नई दिल्ली – खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने सेब पर मोम की परत चढ़ाए जाने को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। श्री पासवान ने कहा कि वह जब घर में रसियन सलाद बनाने के लिए सेब का उपयोग करना चाह रहे थे, उससे पहले पानी से धोने के दौरान मोम का पता चला। चाकू से खुरचने के बाद सेब से भारी मात्रा में मोम निकाला गया। राजधानी के बड़े लोगों का बाजार माने जाने वाले खान मार्केट की एक दुकान से यह सेब खरीदा गया था। इसकी कीमत 420 रुपए प्रति किलो थी। इसके बाद खाद्य और खानपान से जुड़ी कई एजेंसियों ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App