‘सेव दि हिमालय फाउंडेशन’ की तैयारी

By: Sep 20th, 2019 12:02 am

 चंडीगढ़ – ‘सेव दि हिमालय फाउंडेशन’ का तीसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-2020 में नेपाल में होगा। इसकी तैयारी के लिएए एक उच्च-स्तरीय बैठक हाल ही में काठमांडू में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन चौधरी फाउंडेशन, इकीमोड तथा हिमालएशिया संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। अंतरराष्ट्रीय हिमालय सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू कुश हिमालय में विज्ञान, व्यवसाय और समुदाय को आपस में जोड़ना होगा। सेव दि हिमालय फाउंडेशन. चंडीगढ़ चैप्टर के महासचिव, नरविजय यादव ने कहा कि हिमालय आज जलवायु परिवर्तन, सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि, पर्यटन और आधुनिकीकरण के कारण अनेक संकटों का सामना कर रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App