सैर पर निकले बुजुर्ग पर झपटा तेंदुआ

By: Sep 20th, 2019 12:22 am

जाहू के कांगूघटी में खेतों में घात लगाकर किया हमला, बुजुर्ग की टांग-सिर पर गहरे जख्म

भोरंज –ग्राम पंचायत जाहू के गांव कांगूघटी के निवासी ईश्वर दत्त शर्मा (73) पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने हमला कर बुजुर्ग की टांग व सिर पर नाखुन गड़ा दिए। इस कारण बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गया। बाइक सवार दो लोगों ने घायल को उठाया था। बाद में गांव के लोगों ने घायल को उपचार के लिए भोरंज अस्पताल पहुंचाया। यहां से घायल को मेडिकल कालेज हमीरपुर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कुछ लोग सैर कर घर वापस जा रहे थे। तेंदुआ सड़क के साथ लगने वाले खेतों में घात लगाकर छिपा हुआ था, जैसे ही बुजुर्ग सड़क पर जा रहा था, तो उसने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से बुजुर्ग की टांग व सिर पर पंजा मारने से गहरा जख्म हो गया। उसी समय बाइक पर जा रहे व्यक्ति को देखकर तेंदुआ भाग गया। बाइक सवार दो व्यक्तियों ने बुजुर्ग को उठाया। बाद में गांव के लोग घायल को अस्पताल ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही गांव के नजदीक तेंदुआ दहाड़ने लगता है। दिन के समय भी तेंदुआ इन गांवों में दिखाई दे रहा है। इससे लोगों में तेंदुए का खौफ  है। लोगों का मानना है इससे पहले भी भोरंज में तेंदुआ लोगों को घायल कर चुका है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरे लगाने की मांग की है। ग्रामीणों में ग्राम पंचायत प्रधान विजय कुमार, राजिंद्र, हुकम चंद, धर्म चंद, रमेश कुमार, तिलकराज, राकेश कुमार, राजकुमार, मिलखी राम, मोहिंद्र सिंह, कालीदास, रणजीत सिंह, मनोहर लाल, बिहारी लाल चौधरी, पवन कुमार चौधरी, योगिंद्र शर्मा, ओंकार शर्मा, राजेश शर्मा व बलदेव शर्मा इत्यादि ने वन विभाग से पीडि़त को मुआवजा देने की मांग की है।  कर्मचारी भेजकर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मुआवजा निर्धारित किया जाएगा। वन विभाग के कर्मचारी इलाके में पूरी तरह मुस्तैद हैं। यदि आवश्यक हुआ तो क्षेत्र में पिंजरा लगवा दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को भी हिदायत दी है कि वे सावधानी बरतें व रात के समय सफर न करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App