हमीरपुर में अंडर-10 तलवारबाजी में मन्नत फर्स्ट

By: Sep 23rd, 2019 12:20 am

जिला संघ ने करवाई प्रतियोगिता, दि मैग्नेट के चेयरमैन रहे चीफ गेस्ट

हमीरपुर-जिला तलवारबाजी संघ हमीरपुर ने रविवार को जिला तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दि मैग्नेट पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अजीत सिंह चौहान ने किया। प्रतियोगिता में लगभग 125 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी विद्यार्थियों में इस प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह था। प्रतियोगिता को तीन भागों में खेला गया। ईपी, फाइल एंड सेबर।  प्रतियोगिता अंडर-10, अंडर-14 और सीनियर में खेली गई। ईपी अंडर-10 में आठ लड़कों, व तीन लड़कियों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान मन्नत, शौर्य, द्वितीय स्थान पवनी, आर्यन तृतीय स्थान पर रहें। फोइल अंडर-10 में छह लड़कों व दो लड़कियों ने भाग लिया। इसमें प्रथम दुष्यंत, प्रभा, पावनी,  द्वितीय सुजल, करण व कनिका रहे। सेबर अंडर-10 में चार लड़कों व दो लड़कियों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान कृति द्वितीय स्थान ऋतिका रहे। ईपी अंडर-14 में 18 लड़कों, व नौ लड़कियों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान पर सीमिक्षा, अभिषेक काजल सक्षम रहें। सेबर अंडर-14 में नौ लड़कों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम वाणिक, धान्या व द्वितीय शुभम, श्रेया रहे । फोइल अंडर-14 में पांच लड़कों व दो लड़कियों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान अदित्य व द्वितीय स्थान वाशु ने प्राप्त किया। ईपी सीनियर में आठ लड़कों व एक लड़की ने भाग लिया। इसमें प्रथम राहुल व द्वितीय स्थान पर देवांश रहा। सेब सीनियर में पांच लड़कों व तीन लड़कियों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान रुद्राक्ष विदूषी  द्वतीय स्थान मीनाक्षी, आयूष पर स्थान पर रहे। फोइल सीनियर में दस लड़कों व चार लड़कियों ने भाग लिया। इसमें प्रथम सूर्यकांत, ईवा तथा द्वितीय रक्षित व नेहा रहे।  दि मैग्नेट पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अजीत सिंह चौहान, प्रधानाचार्य अरुण चौहान, फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवराज वर्मा, अनिल ठाकुर, दिनेश कुमार और विशाल शर्मा उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शोदी लाल गोस्वामी व सीईओ शिव कुमार पराशर ने मुख्यातिथि शारीरिक शिक्षा के सहायक निदेशक राजेश ठाकुर का स्वागत किया। इन सबने मिलकर  राजेश ठाकुर को शॉल टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App