हिंद महासागर में गश्त पर चीन के सात जंगी जहाज

By: Sep 17th, 2019 12:02 am

चेन्नई — चीन के सात युद्धपोत हिंद महासागर में नजर आए हैं।  इन्हें भारतीय नौसेना के टोही विमानों पी-8आई ने ट्रैक किया और तस्वीरें ली हैं। अमरीका निर्मित पी-8आई विमान पनडुब्बी रोधी खुफिया प्रणाली से लैस हैं।  भारतीय नौसेना के अफसरों के मुताबिक, चीनी जंगी जहाजों की हिंद महासागर में मौजूदगी को लेकर हम कड़ी नजर रखे हुए हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के नियंत्रण वाली नेवी का मुख्य मकसद हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App