हुकम सिंह को प्रधान का ओहदा

नाहन -हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन नाहन यूनिट के चुनाव महासचिव हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी संघ हीरा लाल वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इस अवसर पर नाहन इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में हुकम सिंह राणा को नाहन इकाई का प्रधान चुना गया। परजेश ठाकुर, विजय कुमार व अनायत खान को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार को महासचिव, जबकि संजू राम, रजवंत कौर व कुंदन  सिंह को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। जोगी राम पांडे को संगठन सचिव, परीक्षित को वित्त सचिव, जबकि हुरम परवेज को मुख्य सलाहकार चुना गया। वाकिव हुसैन कार्यालय सचिव, सुशील कुमार प्रेस सचिव के अलावा संजीव गुप्ता, राजेश कुमार, बॉबिन सिंह, बलबीर सिंह, शंभू दत्त, हरिंद्र सिंह, कृष्ण चंद, शरत सिंह, अवनीश कुमार, परीक्षा देवी, शोभा देवी व दीपिका को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त महासचिव विजय कुमार, डीपी वर्मा, भगवान दास आदि कर्मचारी नेता उपस्थित थे। उधर विद्युत बोर्ड कर्मचारी संघ गिरिनगर यूनिट के भी चुनाव हीरा लाल वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुए। गिरिनगर इकाई में हंसराज को प्रधान, राजेश कुमार, स्वरूप सिंह, दिनेश कुमार, बलिंद्र सिंह, अमर सिंह व देवेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जगदीश चंद को महासचिव, रामलाल व रोहित रॉय को संयुक्त सचिव, हेमराज को संगठन सचिव, रमेश चंद को वित्त सचिव, सुलभ धीमान को संयुक्त वित्त सचिव के अलावा प्रेम चंद व सुषमा भारद्वाज को सलाहकार, राजेंद्र ठाकुर को मुख्य सलाहकार बनाया गया।