खुशियों के त्योहार के बीच प्यार से बहार

By: Oct 29th, 2019 12:06 am

नई दिल्ली — भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा और परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। विरुष्का ने सोशल मीडिया पर दीपावली के मौके की कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की। इस सबसे बड़े त्योहार पर इस स्टार जोड़ी ने परंपरागत भारतीय परिधान ही पहने थे। विराट जहां सफेद शर्ट के साथ ओवरकोट पहने नजर आ रहे हैं, वहीं अनुष्का ने लहंगा और एंटीक ज्वेलरी पहनी है। तस्वीरों में दोनों बहुत खुश और मस्ती के मूड में दीपावली को एंज्वाय करते नजर आ रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App