अंब में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

By: Oct 9th, 2019 12:20 am

अंब। थाना अंब के तहत पड़ते मुख्य मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत व एक के घायल होने का समाचार है। मृतक की पहचान रोहित निवासी चुरडू के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान साहिल 18 पुत्र सुरिंदर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को उक्त लड़के अंब में रामलीला देखने के बाद बाइक पर  घर जा रहे थे। इसी दौरान पक्का परोह मुख्य मार्ग पर  किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुर्घटना का शिकार हो गए। दोनों को एंबुलेंस द्वारा अंब हॉस्पिटल पहंुचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। साहिल को चोटें आई है। उसका अंब हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। डीएसपी मनोज जम्वाल ने खबर की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App