अमरीका के साथ समझौता जल्द

By: Oct 22nd, 2019 12:06 am

उद्योग मंत्री पीयूष गोयल बोले, दोनों देश सुलझा रहे मामले

नई दिल्ली – केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि अमरीका के साथ आर्थिक मामलों से संबंधित वार्ता प्रक्रिया सही दिशा में चल रही है और दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। श्री गोयल ने भारत-अमरीका रणनीतिक साझेदारी फोरम’ की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ता सही रास्ते पर हैं और इसके सकारात्मक नतीजे जल्दी सामने आएंगे। दोनों देशों के आपसी रिश्ते मौजूदा दौर में सबसे अच्छे हैं। दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार और आर्थिक सहयोग की व्यापक संभावनायें मौजूद हैं जिनका सही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसके लिए दोनों देशों को द्विपक्षीय समझौतों पर जोर देना चाहिए।  दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ताओं का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत अमरीकी बाजार की प्रौद्योगिकी, नवाचार, कौशल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अपनाने के लिए उत्सुक हैं। इधर भारत के पास अमरीकी कंपनियों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध है। भारत अमरीकी कंपनियों को कुशल श्रम बल भी उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में निवेश के लिए सरकार एकल खिड़की व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही हैं


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App