अमिताभ को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

By: Oct 2nd, 2019 12:22 am

अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान दादा साहब फाल्के अवॉर्ड दिया जाएगा। 5 दशकों से सिल्वर स्क्रीन पर उम्दा रोल्स से एंटरटेन कर रहे अमिताभ बच्चन 76 साल की उम्र में भी एक्टिव हैं। उन्हें सदी के महानायक का टैग दिया गया है। अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान ‘दादा साहब फाल्के अवॉर्ड’ दिया जाएगा। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। जब से अमिताभ को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है तभी से सोशल मीडिया पर अमिताभ के लिए बधाइयों का तांता लग गया है।  अमिताभ बच्चन को अपने करियर में कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। आईए जानते हैं अभी तक अमिताभ को कितने अवॉर्ड मिल चुके हैं।

शिक्षा

बच्चन ने दो बार एमए की उपाधि ग्रहण की है।  इन्होंने इलाहाबाद के ज्ञान प्रबोधिनी और बॉयज हाई स्कूल (बीएचएस) तथा उसके बाद नैनीताल के शेरवुड कालेज में पढ़ाई की जहां कला संकाय में प्रवेश दिलाया गया। अमिताभ बाद में अध्ययन करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कालेज चले गए जहां इन्होंने विज्ञान स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

फिल्मफेयर पुरस्कार

1971- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (आनंद)

1973 – बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (नमक हराम)

1977- बेस्ट एक्टर (अमर अकबर एंथनी)

1978- बेस्ट एक्टर (डॉन)

1990- फिल्मफेयर लाइफ  टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

1991- बेस्ट एक्टर (हम)

2000- Millenium Superstar

2000 -बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मोहब्बतें)

2001- क्रिटिक्स अवॉर्ड (अक्स)

2003-फिल्मफेयर पॉवर अवॉर्ड

2005 क्रिटिक्स अवॉर्ड (ब्लैक)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App