आयुष्मान के गाने पर झूमे निक जोनस

By: Oct 19th, 2019 12:05 am

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को फैंस जितना स्टार के रूप में पसंद करते हैं, उतना ही कपल के रूप में भी प्यार करते हैं। दोनों दो अलग-अलग संस्कृतियों के होने के बाद भी एक-दूसरे के रीति-रिवाजों का न केवल सम्मान करते हैं, बल्कि उनको एंज्वाय भी करते हैं। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें करवाचौथ के दिन वह निक और प्रियंका आयुष्मान खुराना के गाने राधे-राधे पर झूमते नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा पहले ही कई बार बता चुकी हैं कि उनके पति निक को पंजाबी गाने काफी पसंद हैं। वीडियो में निक जोनस फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के गाने ‘राधे-राधे’ पर झूम रहे हैं। उनके साथ प्रियंका चोपड़ा भी इस गाने को एंज्वाय कर रही हैं। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App