आशियाना में महिलाओं ने किया चांद दर्शन

चंडीगढ़ – आशियाना एन्क्लेव सेक्टर-48 चंडीगढ़ में करवा चौथ व्रत के दौरान महिलाओं ने पाठ कर पूजा की ओर एक दूसरे के गले मिलकर इस सुंदर पर्व की एक दूजे को शुभकामनाए दीं। वहीं, महिलाओं ने अपने से बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आशियाना एन्क्लेव में माला ठाकुर ने सभी महिलाओं को व्रत कथा सुनाई। इस मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी महिलाओं ने पूजा अर्चना की। पूजा में संतोष, किरण, रितिका गुप्ता, वीना सिंगला, कुसुम, सुशीला, सोनिया, अंशु अन्य आदि महिलाएं शामिल रहीं।