एक वर्ष के लिए जुदा हुए देवी-देवता

By: Oct 15th, 2019 12:20 am

कुल्लू –अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का सातवें दिन देवभूमि कुल्लू के देवी-देवता भगवान रघुनाथ से एक वर्ष के लिए जुदा हो गए। जब ढालपुर से देवी-देवताओं की विदाई हुई तो हर कोई भावुक हो उठा। वहीं, अब अगले वर्ष ढालपुर में देवी-देवताओं का मिलन होगा और श्रद्धालुओं को भी अगले वर्ष ही सभी देवी-देवताओं के एक साथ दर्शन करने को मिलेंगे। सोमवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद से कई देवी-देवताओं का देवालय लौटने का क्रम शुरू हुआ। धीरे-धीरे जब देवी-देवता अपने अस्थायी शिविर से निकलते गए तो मैदान खाली होते गए, जिससे एकदम से सन्नाटा पसरा। हालांकि कई देवी-देवता लंका दहन में शरीक होने के बाद अपने देवालय की ओर रवाना हुए। सात दिनों तक ऐतिहासिक ढालपुर में मैदान देवी-देवताओं की स्वर लहरियां गूंजीं। वहीं, पूजा-आरती के दौरान देव धड़च से निकला गूगल, बेंठर धूप की महक ने देवभूमि के लिए सुख-शांति छोड़ी। कारकूनों के मुताबिक सात दिनों में एक साथ बजी देवधुनें भी कई रोगों को भगा गई हैं। जब सात दिनों में अस्थायी शिविरों को हटाने में देवलु जुट गए तो वे खुद भी काफी भावुक हुए। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में जहां देवी-देवताओं का भव्य देवमिलन सात दिन होता है। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष जय चंद ठाकुर  ने बताया कि देवी-देवताओं के लिए इस बार प्रशासन ने बेहतरीन व्यवस्था कर रखी थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App