एचपीयू में गूंजी राष्ट्रवाद की भावना

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में महर्षि पाणिनि विचार मंच द्वारा आधुनिक भारत में राष्ट्रवाद निर्माण विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया। इस सेमीनार में हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिरकत की। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण राष्ट्रवाद की भावना होती है और यही भावना किसी भी देश के नागरिक को एकजुट रखती है। दत्तात्रेय ने कहा कि राष्ट्रवाद हमारी पहचान है तथा इस भावना को हमें मजबूत करना होगा। चूंकि राष्ट्रवाद देश के नागरिकों को जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र इत्यादि जैसे संकीर्ण विचारों से ऊपर उठने और राष्ट्रहित में खडे़ होने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रवाद की भावना को बनाए रखने की आवश्यकता है। युवा पीड़ी को हमारे गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के बारे में बताया जाना चाहिए। वहीं सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप कुमार सतपाल ने भी अपने विचार रखें। इसके उपरांत चंडीगढ़ के रास्ते में राज्यपाल ने राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी से अन्नाडेल शिमला में मुलाकात की।