ओलवा में परंपरागत तरीके से मनाई दिवाली

By: Oct 29th, 2019 12:20 am

आनी –दिवाली का पावन पर्व जहां पूरे भारतवर्ष में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गय। वहीं कुल्लू जिला के आनी उपमंडल के अंतर्गत गांव ओलवा में यह पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। पर्व पर स्थानीय आराध्य देवता कुलक्षेत्र महादेव के साथ दलाश क्षेत्र के अधिष्ठाता देव जोगेश्वर महादेव भी अतिथि के रूप में अपने कारकूनों व सैकड़ों  देवलुओं संग पधारे। ग्रामीणों ने अपने इष्ट देवताओं के दरवार में हाजिरी भरकर, पूजा-अर्चना की और प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए भड़राणे में अग्नि प्रज्वलित करते हुए इसकी देव वाद्ययंत्रों की धुन के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। इसे कुंडा दैरचीं की रस्म कहा जाता है। दिवाली  पर्व में (बांड) भी खिंचा जाता है और इसकी चूढी भी निकाली जाती है। जिसका अपना एक अलग इतिहास है। इस मौके कारदार कमलेश शर्मा व भंडारी हुक्कम शर्मा के साथ प्रकांड ब्र्राह्मण मोहरलाल शर्मा, विकास शर्मा, धर्म पाल, विवेक शर्मा, संजीव शर्मा, राजेश शर्मा, नगीन शर्मा, विनेश शर्मा, प्रवीण व दिनेश सहित अन्य कई कारकून मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App