करवाचौथ पर जमकर लगाए ठुमके

सुजानपुर में सुहागिनों ने धूमधाम से मनाया पर्व, महिलाओं ने दी एक-दूसरे को बधाई

सुजानपुर –सुहागिनों का पर्व करवाचौथ धूमधाम के साथ सुजानपुर में मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने सामूहिक रूप से इकट्ठे होकर इस पावन पर्व को मनाया। करवा बांटने के साथ-साथ अन्य मनोरंजन कार्यक्रम किए गए, जिसमें गीत-संगीत के माध्यम के साथ- साथ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर इसे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जैन महिला मंडल सुजानपुर द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को चार चांद लगाने के लिए समय निर्धारित किया गया और समय पर पहुंचने वाली महिलाओं को पंक्चुअलिटी के माध्यम से उपहार देकर सम्मानित किया गया। करवाचौथ पर्व पर आधारित गानों के ऊपर महिलाओं ने ठुमके लगाए। करवा चौथ पर महिला मंडल द्वारा करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाली महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।