करवाचौथ पर ढालपुर में उमड़ा सैलाब

By: Oct 18th, 2019 12:30 am

महिलाओं ने जमकर की खरीददारी, हाथों में मेहंदी भी रचाई

कुल्लू – गुरुवार को करवाचौथ पर महिलाओं ने बाजार में खूब खरीददारी की। करवाचौथ पर गुरुवार को ढालपुर में सजी अस्थायी दुकानों में महिलाओं की खासी भीड़ देखने को मिली, जबकि कुछ महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती दिखाई दी। महिलाओं ने बताया कि करवाचौथ का व्रत पति-पत्नी के प्रेम को बढ़ाता है व उनके रिश्तों में अटूट बंधन का अहसास करवाता है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। इस दिन  महिलाएं निराहार इस व्रत को पूर्ण करके सौभाग्य की प्राप्ति करती हैं। वास्तव में यह व्रत दांपत्य जीवन के मनमुटाव तथा सूक्ष्म, विघ्न बाधाओं को दूर करने में समर्थ है। इस मौके पर महिलाएं शिव-परिवार का पूजन  भी करती हैं। यहां बता दें कि करवाचौथ पर बाजार में महिलाओं के लिए फैंसी करवे और छलनी के साथ कलरफुल सेट आए हैं। महिलाओं में विशेष क्रेज एक ही कलर का जोड़ा लेने में दिखाई दिया। बहरहाल करवाचौथ पर कुल्लू के बाजारों में जहां महिलाओं की खासी भीड़ देखने को मिली, वहीं ढालपुर मैदान में सजी अस्थायी दुकानों में भी खरीददारी का दौर गुरुवार को जमकर चलता रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App