कहलूर स्कूल में सुभाष चंद्र बोस को सलाम

By: Oct 23rd, 2019 12:29 am

बिलासपुर –कोठीपुरा स्थित पंड़गल भाग्या होटल एवं कहलूर पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा स्थापित आजाद हिंद सरकार की 76वीं वर्षगांठ ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक द्वारा मनाई गई। इसकी अध्यक्षता ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के प्रदेशाध्यक्ष जेके सिंह ने की। इस मौके पर आजाद हिंद सरकार का तिरंगा फहराया और फूल अर्पित किए। इस मौके पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के प्रदेशाध्याक्ष जेजे सिंह ने देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के प्रदेश सचिव हेतराम शर्मा ने बताया कि नेता जी की दिलाई आजादी और उनकी कुर्बानी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लोगों को प्रेरित किया और कहा कि नेता जी हमारे प्ररेणा स्रोत हैं। प्रदेश प्रवक्ता बालक राम शर्मा ने भी इस उपलक्ष्य पर देशवासियों को इस अवसर पर बधाई दी। जेके सिंह ने बताया कि 21 अक्तूबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद सरकार की स्थापना की थी। वे हिंदुस्तान के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सेनापति थे। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहरा कर हिंदोस्तान को स्वतंत्र घोषित कर दिया था, जिसे 11 देशों की सरकारों ने मान्यता दी थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा 1939 में स्थापित पार्टी ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक की हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं ने आज आजाद हिंद सरकार का तिरंगा फहराया व युवा पीढ़ी के संग कोठीपुरा में आजाद हिंद सरकार की 76वीं वर्षगांठ मनाई। प्रदेशाध्यक्ष जेजे सिंह व महासचिव हेतराम शर्मा ने ध्वज फराया। बालक राम शर्मा ने बताया कि युवा पीढ़ी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस व आजाद हिंद सरकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी और राष्ट्र भक्ति व नेताजी के बताए आदर्शों पर चलने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर स्कूली बच्चों को मिठाइयां भी बांटी गई। इस मौके पर महासचिव हेतराम शर्मा, वित सचिव योगराज शर्मा, बिलासपुर के महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता बालक राम शर्मा, सोलन के अध्यक्ष सचिव जिया लाल गौतम, सचिव रामलाल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App