कांग्रेस के चुनाव प्रभारी को ही धर्मशाला में मंजूर नहीं थी सीयू

By: Oct 19th, 2019 12:03 am

धर्मशाला  – प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के नेता बौखलाहट में हैं। उनके विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर व प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी गुरकीरत कोटली जनता को बयानों से गुमराह कर रहे हैं। भाजपा के खिलाफ झूठा दोषरोपण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेसी नेता मानसिक संतुलन खोकर बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग के रूप में कार्य कर रही है तथा कांग्रेस के नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं। सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने धर्मशाला में जिस विप्लव ठाकुर को अपना चुनाव प्रभारी बनाया है, वह धर्मशाला में हमेशा केंद्रीय विश्वविद्यालय का विरोध करते रहे। कांग्रेस इस पर अपना रुख स्पष्ट करे। सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस जो अफवाह फैला रही है। कांग्रेस हमेशा ही विकास विरोधी रही है। कांग्रेसी नेता अपना कुनबा संभालें। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा नोटिफिकेशन की ही राजनीति करती है। धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाने के लिए कांग्रेस ने कागजी नोटिफिकेशन ही जारी की थी, जबकि दूसरी राजधानी के लिए धरातल में कोई काम नहीं किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती प्रचार करते करते पैदल विधानसभा क्षेत्र में पहाड़ी क्षेत्र थातरी तक पहुंच गए। उन्होंने वहां जाकर लोगों से भाजपा प्रत्याशी विशाल नेहरिया के हक में वोट मांगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App